Mahilaon mein Rajnitik Jagrukata

महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता
Author : Kamal Singh Rathore
Language : Hindi
ISBN : 9788188757047
Edition : 2015
Publisher : RG GROUP

250.00

Out of stock

SKU: RG256 Category:

महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता : भारतीय महिलाएं आज से नहीं सदियों से जागरुक और अग्रणी रही है। वे प्राचीन काल से आत्म निर्भर रही है और हमारी सभ्यता व संस्कृति में महिलाओं को हमेशा ही उक्त स्थान दिया गया है, लेकिन आज वैसी बात नहीं है। आधुनिक समाज में महिलाओं को कदम–कदम पर बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, उनकी राह आसान नहीं है। अपने अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। संधर्षों की कड़ी में महिलाओं को राजनीतिक सहभागिता के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। राजनीतिक मंच की सहभागिता से किसी न किसी प्रकार महिलाओं की राह आसान हो सकती है, इसलिए महिलाएँ इस ओर तीव्रता से अग्रसर हो रही है। राजनीतिक अधिकारिता से सामाजिक और आर्थिक अधिकारिता को बल मिलेगा, की सोच महिलाओं को राजनीति की ओर खींच रही है।
प्रस्तुत पुस्तक उच्च शिक्षा में अध्ययनरत सामान्य और आरक्षित वर्ग की छात्राओं की राजनीतिक जागरूकता एवं अभिवृत्तियों पर आधारित है। इन अध्ययन में उदयपुर शहर की उच्च शिक्षण संस्थाओ में अध्ययनरत छात्राओं का सूक्ष्म एव गहन अध्ययन किया गया है। पुस्तक में भारतीय संस्कृति में महिलाओं के ऐतिहासिक परिदृश्य को प्रस्तुत करते हुए वर्तमान समय तक के राजनीतिक सफर की कठिनाइयों को उजागर किया गया है। शिक्षित महिलाओं (छात्राओं) की राजनीतिक सहभागिता व जागरूकता का स्तर कैसा है। इसे विभिन्न आधारों पर तुलनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक शिक्षाविद, प्रशंसकों, राजनीतिक क्षेत्र के अभिकर्ताओं, शोधार्थियों तथा महिला अध्ययनों के विषय में रूचि रखने वाले पाठकों के लिए अत्यन्त लाभप्रद सामग्री प्रस्तुत करेगी।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Mahilaon mein Rajnitik Jagrukata”

Your email address will not be published. Required fields are marked *