महिला सशक्तिकरण (आहार एवं पेाषण के सन्दर्भ में) : आज भी हमारे देश में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। पोषण के मामले में महिलाओं व बालिकाओं की अक्सर उपेक्षा होती है। इसका प्रमुख कारण है अशिक्षा। अशिक्षा विशेष रूप से पौष्टिक भोजन एवं पोषक तत्वों की आवश्यकताओं के बारे में अज्ञानता से उचित भोज्य तत्वों का चुनाव नहीं कर पाती है, कई बार भोज्य पदार्थों को खरीदने की क्षमता के बावजूद भी सही ज्ञान व कौशल के अभाव में उनके पोषण स्तर में गिरावट आ जाती है।
इन्हीं विशिष्ट समस्याओं के मध्य नजर अशिक्षित महिलाओं में स्वास्थ्य चेतना विकसित करने के उद्देश्य से किताब के अन्तर्गत संक्षिप्त में महिलाओं को भोजन एवं पोषण का महत्व, पोषक तत्व एवं उनके स्रोत, क्रय पद्धति, पाक विधियां भोजन परिक्षण पद्धति एवं कम मूल्य के पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई हैं। ताकि महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाकर उन्हें इस दिशा में सशक्त बना सकें।
Reviews
There are no reviews yet.