‘वेताल-पचीसी’ विक्रम वेताल की पचीस कहानियों का संग्रह हैं। वेताल द्वारा राजा विक्रमादित्य को कही गयी ये कहानियां पिछली कई सदियों से जनसामान्य की सर्वाधिक लोकप्रिय रचना के रूप में विख्यात रही है। इसकी लोकप्रियता का अन्दाज इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका अनुवाद विभिन्न भारतीय भाषाओं के अतिरिक्त अंग्रेजी सहित अन्य पाश्चात्य भाषाओं में भी हुआ है।
ये कहानियाँ सहज व आकर्षक तो है ही साथ ही इसमें वर्णित घटनाएँ बड़ी कौतुहल पूर्ण व अद्भुत हैं। तत्कालीन जीवन के विविध पक्षों को उद्घाटित करने वाली इन कहानियों का वर्ण्य विषय विचित्रता लिये हुए है तथा कई घटनाओं की सीख तो आज के युग में भी बड़ी प्रासंगिक प्रतीत होती है। इन कहानियों के चमत्कारिक दृश्यों, घटनाओं व तार्किक शैली के प्रति लोकरुचि का चुम्बकीय आकर्षण रहा है।
वेताल-पचीसी की कहानियों का सुशोधन एवं सुव्यवस्थित संकलन जो इस कृति में प्रस्तुत किया गया है जिससे प्रबुद्ध पाठकों सहित जनसामान्य का लोकानुरंजन अवश्य होगा।
Vetal Pachishi
वेताल-पचीसी
Author : Dr. Vikramsingh Rathour
Language : Hindi
Edition : 2019
ISBN : 9788186103512
Publisher : RG GROUP
₹150.00
Out of stock
SKU: RG661
Category: Stories, Tales & Moral
Be the first to review “Vetal Pachishi” Cancel reply






Reviews
There are no reviews yet.