साइबर सुरक्षा : डिजिटल दुनिया का सुरक्षा कवच
आज हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं जहाँ हमारी सुबह सूरज की पहली किरण से नहीं, बल्कि स्मार्टफोन की ‘नोटिफिकेशन’ से होती है। मोबाइल फोन, इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाओं ने हमारे जीवन को अत्यंत सरल, सुगम और आधुनिक बना दिया है। बैंकिंग से लेकर खरीदारी तक और शिक्षा से लेकर मनोरंजन तक, हमारी पूरी दुनिया अब मुट्ठी भर के इस उपकरण (Mobile) में सिमट गई है। लेकिन, जहाँ एक ओर डिजिटल सुविधाएँ बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामले भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहे हैं। Cyber Suraksha Cyber Security
क्या हमने कभी सोचा है कि इसी ‘सुविधा’ की आड़ में हमारे घर के दरवाजे अब अदृश्य अपराधियों के लिए चौबीसों घंटे खुले हुए हैं? आज का अपराधी किसी अंधेरी गली में छिपकर आपका इंतजार नहीं करता। वह आपके बेडरूम, आपके दफ्तर और आपकी यात्राओं में आपके साथ है – आपके मोबाइल की स्क्रीन के जरिए। वह ‘इनाम’ का लालच देता है, ‘डर’ का माहौल बनाता है और कभी ‘मददगार’ बनकर आपके विश्वास के साथ खिलवाड़ करता है।
आज के इस डिजिटल युग में सुरक्षा अब हर किसी के लिए जरुरी है। पुस्तक “साइबर सुरक्षा” का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि आपको एक ‘सुरक्षा कवच’ प्रदान करना है। जैसे सड़क पर चलते समय हम यातायात के नियमों का पालन करते हैं, वैसे ही ‘डिजिटल हाईवे’ पर सुरक्षित चलने के भी कुछ अनिवार्य नियम और सावधानियां हैं।
याद रखिए, साइबर दुनिया में “सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है और सही जानकारी ही सबसे बड़ा हथियार।”
Cybersecurity: The Shield of the Digital World | Cyber Suraksha Cyber Security : Digital Duniya Ka Suraksha Kavach
click >> अन्य पुस्तकें
click >> YouTube कहानियाँ







Reviews
There are no reviews yet.