राजस्थान के इतिहास के विविध स्रोत
इस पुस्तक में राजस्थान के इतिहास संबंधी विविध पहलुओं, यथा-सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, प्रशासनिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास संबंधी मौलिक एवं प्राथमिक स्रोत सामग्री को प्रकाश में लाने का प्रयास किया गया है, जो कि राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास में गहन रुचि रखने वाले इतिहास के विद्वानों, राजस्थान के इतिहास संबंधी विभिन्न शोध संस्थानों में कार्यरत शोध निदेशकों एवं शोधार्थियों द्वारा प्रेषित विद्वतापूर्ण शोध आलेखों का संग्रह है। Rajasthan Itihas Vividh Srot
प्रस्तुत पुस्तक में मुख्यरूप से राष्ट्रीय अभिलेखागार (नई दिल्ली), राजस्थान राज्य अभिलेखागार (बीकानेर), महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केंद्र (मेहरानगढ़, जोधपुर) चैपासनी शोध संस्थान (जोधपुर) एवं प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान (जोधपुर), इत्यादि में संरक्षित विविध ऐतिहासिक दस्तावेजों को प्रकाश में लाने का प्रयास किया गया है।
ये ऐतिहासिक दस्तावेज मुख्यतः राजस्थान के इतिहास संबंधी अभिलेखीय स्रोत, ‘‘राजलोक बहियां’’ (जोधपुर राज्य से संबंधित), खेजड़ला ठिकाने की बहियां, मारवाड़ की पुरालेख संबंधी स्रोत सामग्री, ‘मीणा खैराड़ क्षेत्र’ संबंधी ऐतिहासिक दस्तावेज, ‘खरीता – जात दस्तावेज’ (जयपुर एवं करौली से संबंधित), राजस्थान के विविध धार्मिक पंथो संबंधी ऐतिहासिक दस्तावेज़, मारवाड़ राज्य की राजस्व व्यवस्था संबंधी बहियां, राजस्थान के स्वतंत्रता संग्राम एवं प्रजामंडल आंदोलन संबंधी ऐतिहासिक दस्तावेज़, राजस्थान के सामाजिक इतिहास संबंधी अरबी- फारसी शिलालेख एवं बहियां तथा महाराणा प्रताप कालीन खाद्यान्न भंडारण एवं आपूर्ति, सिलहखाना, भार वाहक व्यवस्था, पशु प्रशिक्षण एवं चिकित्सा, इत्यादि से संबंधित है, जो कि निश्चित रूप से राजस्थान के इतिहास संबंधी नवीन शोध सामग्री को प्रकाश में लाने हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
आशा है कि यह पुस्तक राजस्थान के इतिहास से संबंधित नवीन शोध विषयों के चयन एवं लेखन हेतु इतिहास के विद्वानों एवं शोधार्थियों के लिए मार्गदर्शिका का कार्य करेगी तथा राजस्थान के इतिहास संबंधित नवीन शोध विषयों के अध्ययन एवं लेखन को प्रोत्साहित करेगी। Rajasthan Itihas Vividh Srot
click >> अन्य पुस्तकें
click >> YouTube कहानियाँ






Reviews
There are no reviews yet.