Nath Siddho Ki Baaniya

नाथ सिद्धों की बानियां
Author : Hazari Prasad Dwivedi
Language : Hindi
Edition : 2018
ISBN : 9789388757213
Publisher : RG GROUP

250.00

SKU: AG753 Categories: , ,

नाथ सिद्धों की बानियां : स्वर्गीय डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल ने गोरखवानी की भूमिका में गोरखनाथ के अतिरिक्त अन्य नाथ सिद्धों की बानियों को भी प्रकाशित करने की घोषणा की थी, किन्तु असमय ही अकस्मात् देहान्त हो जाने के कारण यह कार्य न हो पाया। डॉक्टर बड़थ्वाल के इस महान् अधूरे कार्य का प्रस्तुत संग्रह द्वारा पूरा करने का प्रयत्न किया गया। प्रस्तुत संग्रह में नाथ सिद्धों की रचनाएँ, संपादित है। इनके रचयिता नाथ सिद्धों की कुल संख्या 24 है। जिन नाथ सिद्धों की बानियाँ इस संग्रह में सम्पादित है, उनमें गोरक्ष, मत्स्येन्द्र चैरंगीनाथ, चर्पट, काणेरी, जालंधरि, गोपीचन्द और भरथरी ऐतिहासिक व्यक्ति है। इन लोगों का समय 9वीं शताब्दी से 12 ई. शताब्दी तक विस्तृत है। इनमें सर्वाधिक महिमामंडित व्यक्तित्व गोरक्षनाथ का है। बौद्ध सिद्धों और नाथ सिद्धों दोनों में समाहत मत्स्येन्द्र गोरख के गुरु थे। आचार्य हजारी प्रसाद जैसे अधिकारी विद्वान द्वारा सम्पादित यह कृति सभी दृष्टियों से उपादेय है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Nath Siddho Ki Baaniya”

Your email address will not be published. Required fields are marked *