श्री मां सैणी महिमा : गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में ओजत नदी के किनारे स्थित घोरडियाला गांव में वेदों जी नाम के चारण भक्त कवि रहते थे। वेदोंजी हिंगलाज मां के परम उपासक व सरल हृदय के व्यक्ति थे। जीविकोपार्जन हेतु काव्य सृजन व कृषि कार्य करते थे, वेदों जी की माता जी का नाम मोगल था, जो अपनी दिव्यशक्ति के कारण संपूर्ण सौराष्ट्र क्षेत्र में मोगल मच्छराली के नाम से प्रसिद्ध हुई। वेदोंजी के जीवन में संपन्नता के साथ उनका निसंतान होना उनके लिए दु:ख का कारण बन रहा था, उन्हें प्रतिदिन सामाजिक तानों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी धर्मपत्नी हंसा बाई ने उन्हें आद्या शक्ति मां हिंगलाज के दर्शनार्थ सिंध प्रांत में स्थित बलूचिस्तान जाने का आग्रह किया।
वेदोंजी ने अपनी पत्नी की प्रबल जिज्ञासा से प्रेरित होकर हिंगलाज मां के दर्शनार्थ बलूचिस्तान की यात्रा हेतु प्रस्थान किया, प्राचीन काल में हिंगलाज यात्रा बहुत ही दुर्गम थी परंतु देवी भक्त वेदोंजी अनेकानेक कठिनाइयों से गुजरते हुए बलूचिस्तान पहुंचे। माँ हिंगलाज का ध्यान करके अपने ह्रदयोदगार करूण स्वर में स्तवन करने लगे…
Shri Maa Saini Mahima
श्री मां सैणी महिमा
Author : Babudan Lalas
Language : Hindi
ISBN : N/A
Edition : 2016
Publisher : RG GROUP
₹100.00
Reviews
There are no reviews yet.