लोक नायक जयनारायण व्यास : यह तेरा संसार नहीं : लोकनायक श्री जयनारायण व्यास का समस्त जीवन उस कर्मठ राष्ट्र महापुरुष का जीवन था, जिसके शब्दकोष में थकान, निराशा और पराजय सरीखे शब्द लिखे न थे। उन्होंने जिस किसी क्षेत्र में पैर रखा उसमें उनके कदम हमेशा आगे बढ़ते गये। उनके कदम कभी रुके नहीं; कभी थके नहीं; कभी लड़खड़ाये नहीं और कभी हारे नहीं। धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक सभी क्षेत्रों में उनके कदम अबाध गति से निरन्तर आगे ही बढ़ते चले गये। उन्होंने निर्दिष्ट मंजिल पर पहुंच कर ही सांस ली और तुरन्त अगली मंजिल की ओर बढ़ गये। कहते हैं कि नेपोलियन बोनापार्ट ऐसा महाप्रतापी सम्राट् था, जिसकी सेनाएं मोर्चां पर मोर्चे जीतती हुई केवल आगे ही बढ़ना जानती थीं और वह स्वयं उनका नेतृत्व करते हुए गरजती व आग बरसाती तोपों के मुंह पर खड़ा होता था। कुछ ऐसी ही अचरजभरी अपराजित वृत्ति व्यास जी के साहसी हृदय में समाई हुई थी। इसी कारण तो लोकनायक शब्द उनको पाकर धन्य हो गया था।
Lok Nayak Jaynarayan Vyas : Yah Tera Sansar Nahin
लोक नायक जयनारायण व्यास : यह तेरा संसार नहीं
Author : Rajendra Purohit
Language : Hindi
ISBN : 9789385593789
Edition : 2019
Publisher : RG GROUP
Original price was: ₹900.00.₹699.00Current price is: ₹699.00.






Reviews
There are no reviews yet.