जैसलमेर राज्य का इतिहास : भौगोलिक दृष्टि से जैसलमेर का विशिष्ट स्थान है। डाॅ. मांगीलाल व्यास मयंक द्वारा लिखित जैसलमेर राज्य का इतिहास ऐतिहासिक दृष्टि से एक अत्यन्त महत्वपूर्ण दस्तावेज है। डाॅ. मयंक ने प्रामाणिक साधनों के बल पर ऐतिहासिक तथ्यों का विश्वसनीय विवरण प्रस्तुत किया है। जैसलमेर की स्थापना से स्वतंत्रता प्राप्ति तक के राजनैतिक इतिहास के साथ ही आर्थिक व धार्मिक जीवन का विवरण भी इस ग्रन्थ के कलेवर में सम्मिलित कर ग्रन्थ के महत्व को कहीं अधिक बढ़ा दिया। ‘उत्तर भड़ किंवाड़’ अर्थात् उत्तरी भारत की रक्षा भित्ति के नाम से विख्यात जैसलमेर के कला वैभव और साहित्य सम्पदा के विवरण से प्रस्तुत ग्रन्थ संस्कृति प्रेमियों के लिये भी उपयोगी सिद्ध होगा।
‘जैसलमेर राज्य का इतिहास’ के लेखक ने माडधरा, वल्लभ प्रदेश, सौवीर तथा त्रिवेणी आदि की व्याख्या भी विश्वसनीय रूप से की है। अपने गहन ऐतिहासिक अध्ययन के बल पर किये गये डाॅ. मयंक विश्लेषण अकाट्य और तर्कसंगत लगते हैं। अपने राजस्थानी के ज्ञान के कारण लेखक ने प्रचलित अनुश्रुतियों और दोहों को भी अपने विवरण में गुम्फित कर शोधकर्ताओं के साथ ही सामान्य स्थानीय पाठकों हेतु ग्रन्थ को रुचिकर व उपयेागी बना दिया है।
Jaisalmer Rajya ka Itihas
जैसलमेर राज्य का इतिहास
Author : Mangilal Vyas ‘Mayank’
Language : Hindi
ISBN : 9788186103500
Edition : 2019
Publisher : Rajasthani Granthagar
Original price was: ₹300.00.₹259.00Current price is: ₹259.00.





Reviews
There are no reviews yet.