Jaisalmer Itihas ke Katipay Pahalu

जैसलमेर इतिहास के कतिपय पहलू
Author : Virendra Singh
Language : Hindi
ISBN : 9789387297463
Edition : 2019
Publisher : RG GROUP

400.00

जैसलमेर इतिहास के कतिपय पहलू : जैसलमेर राज्य का इतिहास एवं सांस्कृतिक धरोहर अत्यन्त उज्ज्वल है। वस्तुत: इस सीमान्त भाटी राज्य के इतिहास पर शोध परक ग्रन्थों की रचना नगण्य है। इतिहासवेत्ताओं ने ‘जैसलमेर के राजपूताना और भारत के इतिहास में योगदान’ का समुचित विश्लेषण नहीं किया। विशाल क्षेत्रफल, प्राचीनता एवं सीमान्त राज्य के इतिहास को अपेक्षाकृत कम महत्त्व दिया गया है।
प्रस्तुत पुस्तक ‘जैसलमेर इतिहास के कतिपय पहलू’ विभिन्न काल खण्डों में जैसलमेर के इतिहास के कुछ महत्त्वपूर्ण अध्यायों का आलोचनात्मक एवं शोध-परक वर्णन है, पुस्तक लेखन में समकालीन फारसी ग्रन्थों के अध्ययन से नवीन तथ्य स्थापित होते हैं। तैमूरकालीन भटनेर राव, जैसलमेर का सामन्तवाद, नव कोटि मारवाड़, छत्राला यादव पति आदि विषय इस पुस्तक को नवीनता प्रदान करते हैं।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Jaisalmer Itihas ke Katipay Pahalu”

Your email address will not be published. Required fields are marked *