Kisi Din Main Ped Ban Jaunga

किसी दिन मैं पेड़ बन जाऊँगा
Author : Dashrath Kumar Solanki
Language : Hindi
Edition : 2025
ISBN : 9789372452815
Publisher : Rajasthani Granthagar

Original price was: ₹225.00.Current price is: ₹199.00.

SKU: 9789372452815 Category:

किसी दिन मैं पेड़ बन जाऊँगा

यदि किसी व्यक्ति के बारे में यह दावे के साथ कहा जाए कि वह वृक्ष के हृदय पर कान रखकर उसकी धड़कन सुन सकता है या किसी बेल को स्पर्श कर उसकी रगों में रस – संचार को अनुभूत कर सकता है तो यह हुनर कवि-लेखक दशरथ कुमार सोलंकी में मौजूद है। वे स्वयं इसे पेड़ के प्रति प्रेम का प्रतिदान या सही अर्थों में वरदान मानते हैं। Main Ped Ban Jaunga

दशरथ कुमार सोलंकी का मन प्रकृति, संस्कृति, गाँव और लोक में रमता है जो इनके व्यवहार और अभिव्यक्ति में परिलक्षित होता है। ख़ाली समय में पेड़ का साथ भाता है इन्हें। चार कविता संग्रह और एक ललित निबंध संग्रह के उपरांत दशरथ का यह कविता-संग्रह ‘पेड़’ पर केंद्रित है जिसमें पेड़ के विविध आयामों पर अनुभूतियों का रचाव है।

राज्य की वित्त एवं लेखा सेवा के अधिकारी दशरथ कुमार सोलंकी के इस संग्रह की कविताओं में पेड़ के अंतस् की आवाज को महसूस किया जा सकता है। हृदय पर पेड़ की पत्ती जैसा नम व नरम अंकुरण हो – सभ्यता के आधुनिक दौर से इससे अधिक काम्य क्या हो सकता है! Main Ped Ban Jaunga

click >> अन्य पुस्तकें
click >> YouTube कहानियाँ

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Kisi Din Main Ped Ban Jaunga”

Your email address will not be published. Required fields are marked *