Bundi Rajya ke Aitihasik Sthal

बूंदी राज्य के ऐतिहासिक स्थल
Author : Pitambar Dutt Sharma
Language : Hindi
Edition : 2018
Publisher : RG GROUP

₹400.00

बूंदी राज्य के ऐतिहासिक स्थल : बून्दी राज्य में प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास व संस्कृति की पहचान से सम्बन्धित प्रामाणिक स्मारकों (दुर्ग, हवेलियाँ, मंदिर, प्रसाद, बावड़ियाँ, छतरियाँ, पशु मूर्तिया, झीलों) की कोई कमी नहीं हैं। इसी भावना से प्रेरित होकर लेखक ने इस पुस्तक की रचना करने का कठिन किन्तु महान कार्य हाथ में लिया। इस पुस्तक के निर्माण में लेखक ने प्रकाशित हिन्दी व अंग्रेजी के साहित्यिक ग्रन्थों के साथ-साथ राष्ट्रीय व राज्य अभिलेखागारों से प्राप्त सामग्री व पाण्डुलिपियों तथा तात्कालिक बून्दी राज्य की सीमान्तर्गत स्थित शिलालेखों का प्रचुरता से प्रयोग किया है। पुस्तक रचना का मुख्य उद्देश्य बून्दी राज्य के इतिहास की त्रुटियों को परिष्कृत कर क्षेत्रीय और सामाजिक स्तर पर स्मारकों के प्रति जन-जागृति व चेतना जागृत करने के साथ-साथ पर्यटन की संभावनाओं को प्रसारित करना है। यही नहीं इस पुस्तक में स्मारकों की प्रथम बार गवेषणा कर राजनीतिक इतिहास से हटकर यहाँ के कला एवं स्थापत्य को भी केन्द्र में रखा है।
मैं कृतज्ञ हूँ अपने शोध पर्यवेक्षक डॉ. बृजकिशोर शर्मा का, जिनके मार्गदर्शन में मैंने यह पुनित कार्य पूर्ण किया। साथ ही मैं आभारी हूँ भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली का, जिसने शोध कार्य के दौरान न केवल फैलोशिप प्रदान की अपितु प्रकाशन हेतु उचित सहायता राशि भी प्रदान की। मैं ऋणी हूँ राजस्थानी ग्रंथागार, सोजती गेट, जोधपुर का, जिसने इस पुस्तक के प्रकाशन का महत्त्वपूर्ण कार्य हाथ में लिया है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Bundi Rajya ke Aitihasik Sthal”

Your email address will not be published. Required fields are marked *