अजन्ता के भित्ति चित्रों का कलात्मक पहलू : औरंगाबाद से लगभग सौ किलोमीटर उत्तर में, महाराष्ट्र राज्य में, इन्द्रयाद्रि पर्वत श्रृंखला के मध्य में, अजंता के गुहा मंदिरों का अद्भुत सौन्दर्य अपने विश्वप्रसिद्ध चित्रों के लिए संसार में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाये हुए हैं।
अजंता की ये गुफाएं भारत की सांस्कृतिक निधि है। ये गुफाएं भगवान बुद्ध के शिष्यों द्वारा उनके प्रति समर्पण, त्याग व आदर का प्रतिफल है, जिसमें उन्होंने भगवान बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित कथाओं का विराट रूप चित्रित किया है। इन चित्रों में धर्म, कला, सौन्दर्य व आलेखन सभी का अद्भुत समन्वय है।
अजंता भित्ति चित्रों में आलेखन को विस्तृत अलंकारिक व समग्र रूप में प्रस्तुत करने में कलाकारों ने अपनी सिद्धहस्तता का परिचय दिया है। आलेखन की सापेक्षता व उपयोगिता को इस पुस्तक में सौन्दर्य तत्त्व प्रदान किया गया है। कला जिज्ञासु आलेखन की सर्वत्रता को पहचाने, ऐसा इस पुस्तक का कथ्य है।
Ajanta ke Bhitti Chitron ka Kalatmak Pahalu
अजन्ता के भित्ति चित्रों का कलात्मक पहलू
Author : Renu Sharma
Language : Hindi
Edition : 2015
Publisher : RG GROUP
₹319.00
Reviews
There are no reviews yet.