शिक्षा मनोविज्ञान : वर्तमान में शिक्षा मनोविज्ञान की विषय सामग्री में काफी विस्तार हुआ है और इस ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े क्रांतिकारी परिवर्तन किये है। चाहे शिक्षा के सम्प्रत्यय का प्रश्न हो, उसके उद्देश्य एवं पाठय चर्या निश्चित करने का प्रश्न हो या फिर शिक्षण विधियों की जानकारी हो, शिक्षा मनोविज्ञान सभी का वैज्ञानिक हल प्रस्तुत करता है। शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में बालक के महत्व को स्पष्ट करता है जिसके फलस्वरूप शिक्षा ज्ञान, बालक तथा अभिभावक सभी को एक सूत्र में बांधकर ही आगे बढ़ती प्रतीत होती है। शिक्षा मनोविज्ञान सबसे ज्यादा सहायक शिक्षकों के प्रति नजर आता है। प्रस्तुत पुस्तक जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के बी.एड. के प्रथम प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम को आधार बना कर लिखी गयी है। आशा है यह पुस्तक बीएड के छात्रों की सभी जिज्ञासाओं की पूर्ति कर सकेगी। इसकी भाषा तथा शैली को सरल एवं बोधगम्य बनाये रखने का प्रयास किया गया है। लेखक को पूर्ण विश्वास है कि प्रस्तुत पुस्तक पाठकों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी तथा उनको सफल शिक्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। प्रकाशक निश्चय ही प्रशंसा के पात्र हैं। जिन्होंने इस पुस्तक के माध्यम से शिक्षा मनोविज्ञान को समझने में छात्रों की सहायता करने का प्रयास किया।
Shiksha Manovigyan
शिक्षा मनोविज्ञान
Author : Omprakash Sharma, Hema Dwivedi
Language : Hindi
ISBN : 9789385593574
Edition : 2020
₹250.00
Out of stock
SKU: RG549
Categories: RG Children Books, RG Humour, Self Help, Stories, Tales & Moral






Reviews
There are no reviews yet.