विद्यालयों मे उत्सव एवं जयन्तियाँ : शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित अन्य क्रियाकलापों का बालक के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यधिक महत्त्व है। विद्यालय उत्सवों, जयन्तियों, राष्ट्रीय दिवसों, अंतर्राष्ट्रीय दिवसों, पर्वों त्योहारों, शिविरों, दैनिक खेलकूद एवं प्रतियोगिताओं, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रार्थना सभाओं आदि के द्वारा शिक्षार्थ के अन्तर्निहित कौशल या क्षमता की खोज कर उसका परिष्कार एवं विकास कर उसको उच्चतर सीमा तक पहुँचाने में सहायता मिलती है। प्रस्तुत पुस्तक में बताया गया है कि इन गतिविधियों को सुनियोजित ढंग से, पूर्व तैयारी के साथ, उल्लासपूर्वक करना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा, योग्यता और ज्ञान का उन्नयन हो सके। इससे विद्यालय के वातावरण सौहार्दपूर्ण, सांस्कृतिक समन्वय एवं उल्लासमय बन जाता है। बालक अपने राष्ट्र एवं विश्व से जुड़ जाता है, सभी धर्मों के मूल तत्त्वों के सम्यक् ज्ञान द्वारा सर्व धर्म समभाव उत्पन्न होता है, जो धर्मिनिरपेक्षता के राष्ट्रीय उद्देश्य का आधार है। इस पुस्तक में विद्यालय सत्र आरम्भ से लेकर दिनांकानुसार पूरे वर्ष में मनाई जाने वाले सभी जयन्तियां-उत्सव का विस्तृत उल्लेख है।
Vidhyalayon Mein Utsav Evam Jayantiyan
विद्यालयों मे उत्सव एवं जयन्तियां
Author : Samundra Singh Jodha
Language : Hindi
Edition : 2018
ISBN : 9789385593345
Publisher : RG GROUP
Original price was: ₹400.00.₹329.00Current price is: ₹329.00.






Reviews
There are no reviews yet.