राजस्थान के मुख्यमंत्री : किसी भी प्रदेश में संवैधानिक दृष्टि से राज्यपाल का पद सर्वोच्च होता है; किन्तु व्यवहार में शासन के सारे सूत्र मुख्यमन्त्री के हाथ में होते हैं। मन्त्रिमण्डल का निर्माण मुख्यमंत्री करता है। किसी भी मन्त्री को पद से हटाता भी मुख्यमन्त्री है। वस्तुतः केन्द्र में जो स्थिति प्रधानमन्त्री की होती है वही स्थिति प्रदेश में मुख्यमन्त्री की है। भारत वर्ष में एक केन्द्रीय शासन है और दूसरा प्रदेश शासन। यह आवश्यक नहीं कि केन्द्र और प्रदेश में एक ही पार्टी का शासन हो। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रदेश के मुख्यमन्त्री के लिए केन्द्र से पुनः विभिन्न संसाधन ले पाना कठिनतर हो जाता है। राजस्थान के मुख्यमन्त्रियों पर अभी तक एकाधिक पुस्तक ही प्रकाशित हो सकी है- किन्तु उसमें भी तिथियाँ ही तिथियाँ दी गई है। इस प्रदेश के किस-किस मुख्यमन्त्री ने किन-किन कठिनाईयों से जूझ कर प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर किया; पिछड़ेपन तथा अशिक्षा से ग्रस्त राजस्थान कैसे और किन मुख्यमन्त्रियों के कार्यों से भारत के अन्य प्रदेशों के समकक्ष खड़ा हो सका, इसी सम्पूर्ण विवरण सहित यह पुस्तक जिज्ञासुओं के समक्ष प्रस्तुत है।
Rajasthan Ke Mukhyamantri
राजस्थान के मुख्यमंत्री
Author : Priti Prabha Goyal
Language : Hindi
Edition : 2012
ISBN : 9788186103920
Publisher : RG GROUP
₹250.00
Out of stock
Reviews
There are no reviews yet.