किस्सों की क्यारी
हास्य, कल्पना सृजन, किस्से कहानियां एवं उनसे सबक लेना तथा उतरोतर विकास करना मनुष्य का प्रमुख गुण है जो अन्य जीवो से न केवल मानव को अलग करता है बल्कि समस्त जीवो पर सर्वोच्चता भी स्थापित करता है। Kisso Ki Kyari
‘किस्सो की क्यारी’ में मेरे सेवा काल के अनुभव इस दौरान की घटनाएं जिन्होन सहज रूप से किस्से का रूप ले लिया या साथी सहयोगियों के जीवन के अनुभव एवं घटनाए भी शामील है।
यद्यपि मैने मेरे विद्यार्थी जीवन में प्रत्येक शनिवार को होने वाली बालसभा में भाग लिया मगर बालसभाओं मे गीत, कवितांए, अन्तयाक्षरी इत्यादी ज्यादा होते थे किस्से कहानियां कम ही होते थे मगर आपसी चर्चाए, किस्से कहानियां पर ही आधारित होते थे। सेवाकाल के दौरान भी इसी तरह का माहौल था। चुंकि पुलिस सेवा मे कड़े अनुशासन के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम यदाकदा ही होते थे। मगर उसमें भी गीत, कविताए ही प्रमुख रूप से होती थी।
‘किस्सो की क्यारी’ के इस पहले संस्करण के किस्से पुलिस सेवा के अनुभव, घटनाएं, आदेशो के व्यंग्य और बड़े अनुशासन के चलते या समाज की सहज प्रतिक्रिया से उपजे है। अत: इसे किस्सो को क्यारी के रूप में सहजकर रखना भावी पीढी के लिए उपयोगी होगा एवं वर्तमान पीढी भी इसमें हास्य एवं सबक प्राप्त कर अपना जीवन संवरेगी ऐसा मेरा मानना है। Kisso Ki Kyari
click >> अन्य पुस्तकें
click >> YouTube कहानियाँ





Reviews
There are no reviews yet.