Chirja Sahitya mein Charan Deviyan

चिरजा साहित्य में चारण देवियां
Author : Simantini Palawat
Language : Hindi
ISBN : 9789384168544
Edition : 2015
Publisher : RG GROUP

400.00

SKU: RG475 Categories: ,

चिरजा साहित्य में चारण देवियां : पौराणिक देवियों एवं आद्या-शक्ति हिंगलाज की अवतारी परम्परा में ‘नौ लख लोवड़ियाल’ संज्ञा से अभिहित चारण लोक देवियों के आख्यान को उपजीव्य बनाकर रचित चिरजा-साहित्य का राजस्थानी शक्ति-काव्य में विशिष्ट स्थान है। प्राणी-मात्र के प्रति करुणा, जन एवं पर्यावरण की रक्षा तथा लोक-कल्याण की अंतः सलिला से समन्वित चिरजा-साहित्य वर्ण्य-विषय की उदात्तता एवं शिल्प की उत्कृष्टता से अभिमंडित तथा चिरन्तन युग-बोध से संसिक्त है। डॉ. सीमन्तिनी पालावत ने शाक्त परम्परा में भक्ति के उन्मेष की दृष्टि से चिरजा-साहित्य के अप्रतिम अवदान को प्रस्तुत ग्रन्थ में रेखांकित किया है। राजस्थान के इतिहास में युगान्तरकारी घटना के रूप में आठवीं-नवीं शताब्दी में आवड़ के आविर्भाव एवं तत्पश्चात् बिरवड़, करणी, गीगाय प्रभृति अन्य चारण देवियों के इतिवृत का लेखिका ने ऐतिहासिक दृष्टि से शोध-परक विवेचन किया है। प्रस्तुत ग्रन्थ में विदुषी लेखिका द्वारा किए गए चिरजा-विधा के समीक्षात्मक अध्ययन से शोध के नवीन आयाम उद्घाटित होंगे तथा विश्व-साहित्य में राजस्थानी-साहित्य की इस विशिष्ट विधा का स्थान रेखांकित हो सकेगा।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Chirja Sahitya mein Charan Deviyan”

Your email address will not be published. Required fields are marked *