तबला ताल लिपि : संजीव शेलार व्यवसाय से स्ट्रक्चरल इंजिनियर है। आपने 1984 में पुणे गव्हर्मेन्ट कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग बी.ई. सिविल पदवी प्राप्त की और उसके पश्चात पुणे भारती विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग से दो साल तक प्रोफेसर रहे। 1986 में श्री शेलार उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए। 1988 में मास्टर इन स्ट्रक्चरल इंजिनियरिंग की पदवी और 1990 में मास्टर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट की पदवी हासिल की। आप शिक्षा के बाद अमेरिका में 2003 तक कन्स्ट्रक्शन क्षेत्र में कार्यरत रहे। आपकी विशेषतः स्ट्रक्चरल स्टील में है और एस्टीमेशन क्षेत्र में आप अमेरिका में अग्रगण्य माने जाते है। आपने अमेरिका की कारकीर्दगी में आखरी तीन साल डेट्रॉइट के आयडील स्टील में वाईस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर रहे। भारतीय संस्कृति की शिक्षा और संस्कार अपने बच्चों को होना चाहिए इस विचार ने 2003 में आप अमेरिका छोड़कर स्वदेश आए और महाराष्ट्र औरंगाबाद में अपना घर बसाया। 2003 में स्टीलएस्टीमेटींग कॉम कंपनी की स्थापना की। यह कंपनी अमेरिका में कन्स्ट्रक्शन इंडस्ट्री को स्ट्रक्चरल स्टील में जरूरती सेवा देती है। इस क्षेत्र में 100% निर्यात सेवा देने वाली यह एक अलग कंपनी होने के नाते सन् 2009 में महाराष्ट्र सरकार ने आई.टी. क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली सर्वोत्कृष्ट कंपनी घोषित थी। मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के करकमल द्वारा आपको पुरस्कार और सन्मान मिला। इसके साथ-साथ आपने कानून का भी अध्ययन किया है। 2013 में एल.एल.बी. और 2015 में एल.एल.एम. की पदवी लेने के पश्चात् आप कानून विषय में पी.एच.डी कर रहे है।
2005 से औरंगाबाद में गुरु श्री अभय सामंत से श्री संजीव शेलार ने अपना तबला प्रशिक्षण शुरू किया। 2011 में आपने गांधर्व महाविद्यालय की तबला विशारद पदवी पायी। तबले के प्रशिक्षण शुरू से ही तबला लिपि में अपूर्णता होने के वजह आपने इस विषय में संशोधन चालू किया और 2011 में संशोधन पूरा किया और शेलार लिपि विकसित की। मार्च 2011 में पुणे के गांधर्व महाविद्यालय में इस ताल लिपि का प्रस्तुतीकरण कई तबला पंडित और विद्वानों के सामने किया। पंडित सुधीर माईणकर और पंडित सुरेश तलवलकर ने यह ताल लिपि तबले के अभ्यासक्रम में शामिल करना चाहिए ऐसा मत प्रदर्शित किया। आज संजीव शेलार अपना तबला प्रशिक्षण पंडित सुरेश तलवलकरजी के साथ कर रहे है और अपनी तबला लिपि ये किताब मराठी में राजहंस प्रकाशन द्वारा 1 जनवरी, 2015 में प्रकाशित की गई। अब आप यही किताब की अंग्रेजी संस्करण करने में कार्यरत है।
Tabla Taal Lipi
तबला ताल लिपि
Author : Sanjeev Shelar
Language : Hindi
ISBN : 9789385593543
Edition : 2017
Publisher : RG GROUP
₹300.00
Reviews
There are no reviews yet.