माँ स्वांगिया एवं उनकी उपासिका : हम आपको मान महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक “माँ स्वांगिया एवं उनकी उपासिका” के बारे में बताने जा रहे है। माँ स्वांगिया, जिन्हें आवड़ माता, तनोट माता, श्री भादरिया राय इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। यह भाटी राजपूतों की कुलदेवी होने के साथ-साथ अनेक वंशों की इष्ट देवी भी है। इस पुस्तक में माँ स्वांगिया के चमत्कारों के अतिरिक्त उनकी एक अनन्य उपासिका के बारे में भी बताया गया है, जिसने अपना सम्पूर्ण जीवन माँ भगवती के चरणों में समर्पित कर दिया। माँ भगवती के उपासक भाटी राजवंश की वंशावली को भगवान कृष्ण से लेकर वर्तमान तक क्रमबद्ध किया गया है एवं समय-समय पर अनुभव किए गए दैवीय चमत्कारों का सजीव वर्णन इस पुस्तक में किया गया है। चमत्कार के किस्से जो हम सुनते है, वो लगभग एक हजार वर्ष पुराने होते है या सौ वर्ष पुराने होते है लेकिन हम आपको इस पुस्तक के माध्यम से 50 वर्ष पुरानी एक जिंदगी की देवी माँ स्वांगिया की अविश्वसनीय दास्तान बताने जा रहे है।
यह कहानी है युद्ध की, वीरता की, जीत की और माँ के चमत्कार की। यह कोई अफवाह या भ्रम नहीं है। यह ऐसा चमत्कार था, जिसके प्रत्यक्षदर्शी आज भी जिन्दा है, जिन्होंने माता के चमत्कारों को अपनी आँखों से देखा था। हम बात कर रहे है 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान हुए चमत्कार की। केवल बात 1965 की होती तो किताबों में कहानी बनकर रह जाती, 1971 में भी माँ के आर्शीवाद से जैसलमेर की रेत पाकिस्तान की कब्रगाह बन गई। इस चमत्कार की देवी एवं उनकी 80 वर्षों तक साधना करने वाली उपासिका के बारे में पढ़कर आप अवश्य गौरवान्वित होंगे।
Maa Swangiyan evam unaki Upasika
माँ स्वांगिया एवं उनकी उपासिका
Author : Man Mahendra Singh Chauhan, Rekha Rathore
Language : Hindi
ISBN : 9789387297968
Edition : 2020
Publisher : RG Group
₹100.00
Reviews
There are no reviews yet.